कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया सघन दौरा, संगठन को मजबूत बनाने कार्यकर्ताओं को किया प्रोत्साहित
कटनी। जिले में कांग्रेस द्वारा संगाठत्मक गतिविधियां लगातार जारी है। कांग्रेस ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों ग्राम समिति का गठन कर संगठनात्मक मजबूती प्रदान करने में जुटी हुई है। साथ ही भारत निर्वाचन निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम कार्य में जारी गतिविधियों पर कांग्रेस की विशेष नजर है। इसी तारतम्य में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं मध्यप्रदेश के सह प्रभारी चंदन यादव ने शुक्रवार को जिले का दौरा कर संगाठत्मक गतिविधियों का जायजा लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उनके दौरे के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुंवर सौरभ सिंह, जिला प्रभारी बीरेंद्र द्विवेदी अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। मध्यप्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी चंदन यादव अपने दौरे के दौरान विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम रजरवारा पहुंचे जहां उन्होंने गठित ग्राम समिति के प्रत्येक पदाधिकारी से संगठन के संबंध में विस्तार से चर्चा करते हुए पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की बात कही। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम समिति के नवनियुक्त पदाधिकारी एवं मंडलम अध्यक्षों द्वारा आयोजित सामूहिक भोज में शामिल हुए। इसके पश्चात वे बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम रोहनिया पहुंचे जहां पार्टी द्वारा नवगठित ग्राम समिति के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन को मजबूत प्रदान करने का आह्वान किया। साथ ही मंडलम अध्यक्षों एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता से निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में विस्तार से संवाद करते हुए बूथ स्तर पर किसी भी पात्र मतदाताओं के नाम नहीं पृथक होने चाहिए इस पर विशेष ध्यान देने की बात कही। वहीं इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुंवर सौरभ सिंह ने ग्राम समिति के पदाधिकारियों से संगठनात्मक अनुशासन के साथ पार्टी का कार्य करते हुए कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के मुद्दों, संविधान की रक्षा और समाजिक न्याय के लिए प्रतिबद्ध है और ग्राम स्तर संगठन विस्तार उसी दिशा में एक अहम कदम है। जिले के प्रभारी बीरेंद्र द्विवेदी ने कहा कि ग्राम समितियों का गठन और पदाधिकारियों की नियुक्ति पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए किया जा रहा है। ग्राम स्तर पर समिति गठित होने से संगठनात्मक समन्वय और कार्यक्षमता को और अधिक मजबूत मिलेगी।इस अवसर पर विजयराघवगढ़ ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रवींद्र सिंह बघेल (छोटू),सिंनगौडी ब्लाक अध्यक्ष शरद द्विवेदी, बड़वारा अध्यक्ष विकास निगम, जिला पंचायत सदस्य मुन्ना लाल केवट, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष गणेशराव, शक्ति तिवारी, रत्नेश प्रताप सिंह परिहार, जितेन्द्र सिंह, अंशुल बघेल, ओमकार सिंह, रमाकांत दुबे, एन डी तिवारी, शैलेश जायसवाल, पूर्व सरपंच सोनी,
अजय सिंह, सुनील सिंह, लल्लन सिंह के अलावा मातृशक्ति सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।