आधार काप में हनुमान मंदिर का निर्माण कार्य पूर्ण होने पर होगा दो दिवसीय धार्मिक आयोजन, संगीतमय अखण्ड मानस पाठ के साथ आज आयोजित होगा विशाल भंडारा

कटनी। आधार काप में हनुमान मंदिर का निर्माण कार्य पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज 31 जनवरी शनिवार को और 1 फरवरी रविवार को विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर वाणी सेवा श्री रंगनाथ भजन परिवार, कटनी के तत्वावधान में 31 जनवरी 2026, दिन शनिवार प्रातः 10 बजे से पूजन पाठ एवं संगीतमय अखण्ड मानस पाठ आरंभ होगा। इसी कड़ी में 01 फरवरी 2026, दिन रविवार को पूजन हवन एवं भण्डारा दोप. 01 बजे से शाम 04 बजे तक आयोजित किया गया है। आयोजन समिति ने सभी धर्मप्रिय नागरिकों से धार्मिक कार्यक्रमों में पहुंचकर पुण्यलाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *