17 वर्षीय बालिका को तलाश कर बाकल पुलिस ने पहुंचाया वापस घर, बालिका को सुरक्षित पाकर परिजनों के चेहरे खिले

कटनी। बाकल थाना क्षेत्र से लापता हुई एक 17 वर्षीय बालिका को तलाश कर वापस घर पहुंचने में पुलिस ने सफलता प्राप्त की है। थाने की कमान संभालने के बाद नवीन थाना प्रभारी दिनेश तिवारी ने तत्परता दिखाते हुए गुमशुदा बालिका को तलाश कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया। अपनी नाबालिक बिटिया को सुरक्षित वापस पाकर परिवार वालों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा, बेटी को देखते ही उनके चेहरे खिल उठे।
जानकारी देते हुए बाकल थाने के नवीन थाना प्रभारी दिनेश तिवारी ने बताया कि विगत 12 जनवरी 26 को थाना क्षेत्र की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि उसकी 17 वर्षिय बालिका घर से बिना बताये निकली थी जो शाम तक घर वापस नहीं आयी। महिला की रिपोर्ट पर थाना बाकल में धारा 137(2) बी.एन.एस. का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के दिशा निर्देशन मे बाकल पुलिस के द्वारा अपहृत बालिका की तलाश हेतु टीम तैयार कर खोजबीन की गई। मानवीय सूत्रों के आधार पर बालिका को छात्राल अहमदाबाद गुजरात राज्य से दस्तयाब कर परिजनों को सुपूर्द किया गया। गुमी हुई बालिका को पुलिस की तत्परता से मिलने पर परिजन बहुत खुश हुये। कार्रवाई में थाना प्रभारी उप.निरी. दिनेश तिवारी, सउनि सउनि. बी.एम.चौधरी, प्र आर. शिव सिंह, आर. रोहित सिंह, महिला.आर. रक्षा साहू, रोशनी पटेल, आर. कमलकान्त, राजभान, सूरलाल उईके व सायबर सेल से आर. सतेन्द्र सिंह एंव थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *