77 वें गणतंत्र दिवस पर कुठला थाने में शान से लहराया तिरंगा, थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्र ने किया ध्वजारोहण

कटनी। 77 वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर कुठला थाने में शान से तिरंगा लहराया। सर्वप्रथम थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्र ने ध्वजारोहण किया इसके उपरांत समस्त स्टाफ ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। वीर सपूतों एवं भारत माता के जयकारों से पूरा थाना परिसर गूंज उठा। ध्वजारोहण उपरांत थाना प्रभारी ने समस्त स्टाफ को मिठाईयां खिलाकर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।
ध्वजारोहण एवं मिष्ठान वितरण के उपरांत कुठला थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्र ने समस्त स्टाफ को गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्र के प्रति समर्पण एवं कर्तव्य के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाते हुए सभी को शुभकामनाएं प्रदान की। थाने के सभी पुलिस कर्मियों ने एक दूसरे को गले लगाकर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उत्सव पूर्ण माहौल में राष्ट्रीय पर्व मनाया।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *