जबलपुर में 13 वां ऑल ब्रीड ओपन डॉग शो का हुआ आयोजन, शुभ प्रकाश मिश्र के डॉगी मैंगो को किया गया सम्मानित

कटनी। जबलपुर के गवर्नमेंट हॉस्पिटल के पीछे सिविल लाइन ग्राउंड में 13वां ऑल ब्रीड ओपन डॉग शो का आयोजन किया गया। इस शो में प्रदेश भर से 134 कुत्तों ने भाग लिया और अपने प्रदर्शन से दर्शकों को आकर्षित किया। शो में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर कॉलेज ऑफ वेटरिनरी साइंस एंड एनिमल हस्बैंड्री, नानाजी देशमुख वेटरिनरी साइंस यूनिवर्सिटी, जबलपुर द्वारा कटनी के सामाजिक कार्यकर्ता और डॉग लवर शुभ प्रकाश मिश्र के डॉगी मैंगो को सम्मानित किया गया। मैंगो की जिंस सेंट बर्नार्ड है और उसे प्रथम स्थान प्राप्त करने पर Best of Breed (BOB) का प्रमाणपत्र जारी किया गया है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *