महिलाओं पर टिप्पणी के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, कांग्रेस विधायक फूलसिंह बरैया का फूंका पुतला

कटनी। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला कटनी द्वारा गत शनिवार सायं थाना तिराहा पर कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का पुतला दहन किया गया। मोर्चा ने महिलाओं के प्रति की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विधायक को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टण्डन ने कहा कि कांग्रेस की संस्कृति ही महिलाओं के अपमान की रही है। विधायक बरैया के बयान से एक बार फिर यह मानसिकता उजागर हो गई है। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति के प्रति की गई यह टिप्पणी अक्षम्य है और इसके लिए बरैया पर करवाई के साथ कांग्रेस को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।
महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा जैन ने कहा कि विधायक बरैया ने देश की आधी आबादी माताओं और बहनों का अपमान किया है, जिसे भारतीय जनता पार्टी कभी सहन नहीं करेगी। उन्होंने मांग की कि ऐसे जनप्रतिनिधि को तत्काल विधानसभा से बर्खास्त किया जाए। जिला उपाध्यक्ष अंकिता तिवारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यह केवल प्रतीकात्मक आंदोलन है। यदि फूल सिंह बरैया पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो भाजपा महिला मोर्चा उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने एक स्वर में कहा कि महिलाओं के सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
पुतला दहन में जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टण्डन, महापौर प्रीति सूरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामरतन पायल पूर्व विधायक अलका जैन जिला महामंत्री सुखदेव चौधरी, जिला उपाध्यक्ष सुनील उपाध्याय, रवि खरे, अंकिता तिवारी, सीमा जैन सोगानी, जिला मंत्री आशीष गुप्ता बाबा, मनीष दुबे, संदीप दुबे, वरिष्ठ नेता नंदू बसरानी, कैलाश जैन, सत्यनारायण अग्रहरि, कंजे जैन, कार्यालय मंत्री अम्बरीष वर्मा, आशुतोष शुक्ला, यज्ञदत्त मिश्रा, मंडल अध्यक्ष संजू गर्ग, कौशलेश मिश्रा, सौरभ अग्रवाल, ऋचा गेलानी, गीता गुप्ता, नीरा सेठिया, पार्षद सुमित्रा रावत, प्रभा गुप्ता, संगीता जायसवाल, सुमित्रा रावत, आकांक्षा बरसैया, ज्योत्सना सोनी रेखा यादव, शिब्बू साहू, अवकाश जायसवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपाजन मौजूद थे।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *