पेयजल को लेकर फूटा महिलाओं का गुस्सा, स्लिमनाबाद के धनवाही (कौड़ियां) में पानी की किल्लत पर महिलाओं का चक्का जाम

कटनी। स्लीमनाबाद थाना अंतर्गत ग्राम धनवाही में पेयजल संकट को लेकर आज ग्रामीण महिलाओं का आक्रोश भड़क गया। आक्रोशित महिलाओं ने आज सुबह ने चक्का जाम कर दिया। लंबे समय से पानी की समस्या से जूझ रही महिलाओं ने अपना गुस्सा आज सड़क पर निकाला। बड़ी संख्या में महिलाएं सड़क पर बैठ गईं, जिससे आवागमन बाधित हो गया।
सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार, थाना प्रभारी स्लीमनाबाद मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारी महिलाओं से चर्चा की। महिलाओं ने बताया कि गांव में हैंडपंप और नल जल योजना सुचारू नहीं होने से उन्हें दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है।
प्रशासनिक अधिकारियों ने महिलाओं को शीघ्र समाधान का आश्वासन देते हुए जल आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त कराने की बात कही, जिसके बाद स्थिति को संभालने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा महिलाओं को आश्वस्त किया जाने के बाद आक्रोश शांत हुआ तब कहीं जाकर आवागमन सुचारू हो सका।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *