चार चोरों ने मिलकर सूने मकान से की चावल और सिलेंडर की चोरी, ढीमरखेड़ा पुलिस ने चावल चोरों को किया गिरफ्तार

कटनी। गत दिवस ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में एक सुने मकान से चावल और सिलेंडर की चोरी का मामला प्रकाश में आया था। चोरों की तलाश करते हुए ढीमरखेड़ा पुलिस ने घटना के 24 घंटे के अंदर ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया और चोरी गया पूरा माल बरामद कर लिया।
कार्यवाही के संबंध में जानकारी देते हुए ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि गत दिनांक 12 जनवरी 2026 को ग्राम सरई निवासी 70 वर्षीय चमन लाल पिता होल्ली चौधरी ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि उनके पुत्र रमेश चौधरी के सूने मकान का अज्ञात व्यक्तियों ने ताला तोड़कर रात्रि में घर में घुसकर चोरी की है। चोरों ने घर में रखे 2 क्विंटल चावल एवं 1 गैस सिलेंडर पर हाथ साफ किया है। घटना के बाद ढीमरखेड़ा पुलिस ने पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं एसडीओपी स्लीमानाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में टीम लगाकर चोरों की तलाश प्रारंभ की गई।

थाना ढीमरखेड़ा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम सरई में चार संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की, जिन्होंने घटना करना स्वीकार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी गया संपूर्ण मशरूका 24 घंटे के भीतर बरामद कर लिया गया। चोरी के मामले में पुलिस ने ग्राम सरई निवासी 24 वर्षीय मोनू सिंह पिता शेर सिंह, 21 वर्षीय कृष्ण पाल सिंह पिता सुशील सिंह, 21 वर्षीय जयभान सिंह पिता प्रणाम सिंह एवं 30 वर्षीय उमेश सिंह पिता प्रणाम सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी अभिषेक चौबे के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक विजेंद्र तिवारी, प्रधान आरक्षक दीपक, मनोज, आरक्षक डोमन दास, पंकज रंजीत, जागेश्वर, अजय ने अंजाम दी।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *