बड़वारा पुलिस ने लौट आए 25 लोगों को उनके गुम चुके मोबाइल, साइबर सेल की मदद से किया रिकवर
कटनी। शिकायत मिलते ही पुलिस के द्वारा गुमशुदा मोबाइलों को बरामद करने के प्रयास किए जाते हैं समय रहते कई गुमशुदा मोबाइल तो वापस रिकवर हो जाते हैं लेकिन कुछ का पता नहीं चल पाता। कुछ ऐसे ही गुमशुदा मोबाइलों को रिकवर करने के बाद आज बड़वारा पुलिस ने उनके वास्तविक मालिकों के सुपुर्द किया।
विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर बड़वारा पुलिस एवं साइबर सेल कटनी ने सराहनीय कार्य करते हुए कुल 25 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी अनुमानित बाजारू कीमत लगभग ढाई लाख 2.5 है। उक्त मोबाइलों के गुम होने के पश्चात संबंधित नागरिकों द्वारा दूरसंचार विभाग के CEIR पोर्टल, ‘संचार साथी’ एप पर शिकायतें दर्ज कराई गई थीं। पुलिस अधीक्षक कटनी ने इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल एवं बड़वाया पुलिस टीम को मोबाइल बरामदगी हेतु निर्देशित किया। निर्देशों के पालन में साइबर सेल एवं थाना बड़वारा पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण एवं मैनुअल जांच के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर गहन पड़ताल की। सतत प्रयासों एवं प्रभावी तकनीकी कार्रवाई के परिणामस्वरूप विभिन्न कंपनियों के कुल 25 गुमशुदा मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद किए गए। गत मंगलवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी संतोष डेहरिया बड़वारा थाने पहुंचे और विधिवत प्रक्रिया पूर्ण करते हुए सभी बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किए गए। अपने मोबाइल पुनः प्राप्त कर नागरिकों के चेहरों पर खुशी और संतोष देखने को मिला। कटनी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तुरंत CEIR पोर्टल, संचार साथी पर शिकायत दर्ज कराएं एवं स्थानीय थाने को सूचित करें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्यवाही की जा सके।








