किराए के मकान में मिली बाप बेटे की लाश, आसपास दुर्गंध फैली तो लोग हुए आशंकित, शो मिलने से क्षेत्र में खलबली, माधव नगर के संजय नगर का मामला

किराए के मकान में मिली बाप बेटे की लाश, आसपास दुर्गंध फैली तो लोग हुए आशंकित, शो मिलने से क्षेत्र में खलबली, माधव नगर के संजय नगर का मामला

कटनी। माधव नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले संजय नगर में आज एक ही मकान के अंदर पिता पुत्र की एक साथ लाश पाई गई। कमरे से उठ रही दुर्गंध के कारण लोगों को किसी घटना की आशंका हुई, जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना माधव नगर पुलिस को दी पुलिस ने जब कमरे का दरवाजा खोल कर देखा तो वहां पर बाप बेटे मृत अवस्था में पड़े थे। घटना के कारण पूरे क्षेत्र में खलबली मच गई। घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए पुलिस ने अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए माधव नगर थाना प्रभारी संजय दुबे ने बताया कि ग्राम अमरोली बैढ़न जिला सिंगरौली निवासी 62 वर्षीय विनय कुमार राय पिता राजनारायण राय जो की पेशे से शिक्षक है। पिछले कुछ दिनों से बीमार रह रहे थे। उनका पुत्र 28 वर्षीय आनंद कुमार राय ऐसीसी फैक्ट्री में कार्यरत था। दोनों पिता पुत्रों की लाश किराए के मकान में पाई गई है। जिस मकान से पिता पुत्र की लाश मिली वह मकान बंद था। आसपास जब दुर्गंध फैल गई तो लोगों को आशंका हुई और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल की जांच के दौरान जहरीली दवा की खाली शीशियां भी मिली हैं। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक पिता पुत्र कर्ज से परेशान थे। संभावना जताई जा रही है कि बढ़ते कर्ज के कारण ही दोनों ने जहरीली दवा खाकर आत्महत्या की हो।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post