प्रथम महापौर विजेंद्र मिश्र ने नववर्ष पर आयोजित की भजन संध्या एवं मिलन समारोह, सुमधुर भजनों के बीच लोगों ने दी एक दूसरे को शुभकामनाएं

कटनी। नव वर्ष के पावन अवसर पर शहर के प्रथम महापौर समाजसेवी विजेंद्र मिश्र राजा भैया के द्वारा पन्ना मोड़ स्थित सत्कार गॉर्डन में भजन संध्या एवं नव वर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया गया। खुशियों से भरे माहौल में मिश्र परिवार से जुड़े राजनैतिक, सामाजिक प्रशासनिक अधिकारियों एवं शुभचिंतकों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सभी ने भजनों का आंनद उठाया। इस अवसर पर मिश्र परिवार के जगत प्रकाश मिश्र, जयप्रकाश मिश्र, वेदप्रकाश मिश्र, शुभप्रकाश मिश्र, कुशल मिश्र ने सभी आगंतुक जनो का आत्मीयता भरे माहौल में अभिनंदन किया। इस दौरान सभी स्नेही स्वजनों ने एक-दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *