भारी मात्रा में कच्ची शराब लिए पकड़ा गया बदमाश, बिलहरी पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा

कटनी। क्षेत्र में अवैध शराब व्यापार पर अंकुश लगाने के लिए आज बिलहरी पुलिस ने छापामार कार्यवाही करते हुए बड़े पैमाने पर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब जब्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।
कार्यवाही के संबंध में जानकारी देते हुए बिलहरी चौकी प्रभारी सुयश पांडे ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चिसीया, थाना प्रभारी कुठला राजेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में बिलहरी पुलिस ने विश्वसनीय सूचना प्राप्त होने पर करहिया कला से कैमोरी रोड तालाब के पास महुआ पेड़ के पास एक व्यक्ति को अत्यधिक मात्रा में हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब सहित पकड़ा। पकड़े गए आरोपी अनिकेत लुनिया पिता बलदेव लुनिया उम्र 27 साल निवासी ग्राम ‌भिटोनी के पास से चार गुम्मे मिले। प्रत्येक गुम्मो में 15, 15 लीटर कच्ची शराब कुल 60 लीटर कच्ची शराब पाई गई। जब्त की गई शराब की कीमत 24000 बताई जा रही है। उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी बिलहरी सुयश पांडे, प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र यादव, प्रधान आरक्षक भरत विश्वकर्मा, आरक्षक लव उपाध्याय, सैनिक धनेंद्र त्रिपाठी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *