पर्ल क्लीनिक विजय नगर जबलपुर ने स्लीमनाबाद में लगाया बृहद स्वास्थ्य शिविर, ग्रामीणों को अनुशासित जीवन शैली जीने के दिए टिप्स, किया स्वस्थ परीक्षण
कटनी। चिकित्सा के क्षेत्र में 45 वर्षों से अधिक सेवा देने वाले स्व. डॉ. भोलाराम दुबे की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर विजय बुधवार 7 जनवरी को विलियम हेनरी स्लीमन हायर सेकेंडरी स्कूल में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन पर्ल क्लीनिक विजय नगर जबलपुर द्वारा आयोजित किया गया था। शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों नागरिकों एवं छात्रों ने न केवल अनुभवी चिकित्सकों से परामर्श लिया बल्कि अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराते हुए स्वास्थ्य लाभ भी प्राप्त किया। इस दौरान जबलपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का स्वस्थ परीक्षण कर उन्हें उचित चिकित्सकीय परामर्श दिया। शिविर में मुख्य रूप से शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. दीक्षा असाटी, फेफड़ा एवं श्वास रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल असाटी, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अज़रा और क्लीनिकल फार्माकोलॉजिस्ट डॉ. आदित्य दुबे ने अपनी सेवाएं देते हुए शिविर में आए लोगों को बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने के बहुमूल्य टिप्स भी प्रदान किए। चिकित्सकों ने न केवल मरीजों की जांच की, बल्कि उन्हें बेहतर जीवनशैली और बीमारियों से बचाव के तरीके बताते हुए खानपान में संयम बचाव के तरीके एवं अनुशासित जीवन शैली जीने की कला सिखाई। शिविर के दौरान ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर की जांच के साथ-साथ फेफड़ों की कार्यक्षमता मापने के लिए स्पायरोमेट्री भी पूरी तरह निःशुल्क की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओ, बच्चों और बुजुर्गों ने शिविर का लाभ उठाया। कार्यक्रम का सफल संचालन संजय दुबे डायरेक्टर, विलियम हेनरी स्कूल एवं रविंद्रदत्त दुबे के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्य में भोलाराम वेयरहाउस, स्वस्तिक फर्टिलाइजर्स, बी.आर. कंस्ट्रक्शन स्लीमनाबाद का विशेष सहयोग रहा। पर्ल क्लीनिक के संचालकों ने बताया कि बाबूजी की स्मृति में इस तरह के सेवा कार्य भविष्य में भी जारी रहेंगे।








