बरही में सेंट्रल बैंक के पास युवक हुआ साइबर ठगी का शिकार, अज्ञात आरोपी पर मामला दर्ज

बरही में सेंट्रल बैंक के पास युवक हुआ साइबर ठगी का शिकार, अज्ञात आरोपी पर मामला दर्ज

कटनी। जिले में साइबर अपराध के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला बरही थाना अंतर्गत सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के पास का है, जहां एक युवक साइबर ठगी का शिकार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता कुठिया मोहगवां निवासी 28 वर्षीय शिवम उपाध्याय ने पुलिस को बताया कि 23 दिसंबर 2025 को सुबह करीब 10:30 से 11:00 बजे के बीच, जब वह सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया बरही के पास मौजूद था, उसी दौरान अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके साथ साइबर फ्रॉड किया गया। आरोपी ने ट्रांजेक्शन आईडी 535709513873 एवं 535709523930 के माध्यम से धोखाधड़ी को अंजाम दिया, जिससे युवक को आर्थिक नुकसान हुआ।।पीड़ित की शिकायत पर बरही पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध किया है। पुलिस द्वारा संबंधित ट्रांजेक्शन आईडी के आधार पर आरोपी तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं। बैंक और साइबर सेल की मदद से आरोपी के बैंक खाते एवं लोकेशन को ट्रेस किया जा रहा है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना ओटीपी, पिन, बैंक डिटेल या व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। यदि कोई साइबर ठगी होती है तो तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post