जिला कांग्रेस कार्यालय कटनी में कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव चंदन यादव पहुंचे कटनी, जिला कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं से की वन टू वन चर्चा

जिला कांग्रेस कार्यालय कटनी में कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव चंदन यादव पहुंचे कटनी, जिला कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं से की वन टू वन चर्चा

कटनी। जिला कांग्रेस कार्यालय आस्था प्लाजा, कटनी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं मध्यप्रदेश के सह प्रभारी चंदन यादव का आज आगमन हुआ। उनके आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर श्री यादव ने जिला समन्वय समिति, ब्लॉक अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों एवं कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में आगामी कार्यक्रमों, संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान तथा जमीनी स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करने की रणनीति पर गंभीर मंथन किया गया। उल्लेखनीय रहा कि चंदन यादव ने सभी कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन चर्चा की। उन्होंने प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता का पक्ष ध्यानपूर्वक सुना, उनकी समस्याएं, सुझाव एवं संगठन से जुड़े अनुभवों को समझा तथा सभी को उनकी अपनी-अपनी राय और मार्गदर्शन दिया। इसके साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें आगे और बेहतर काम करने के लिए प्रेरित किया।
श्री यादव ने अपने संबोधन में “पंचायत चलो अभियान”, वार्ड कमेटियों के गठन तथा मंडल अध्यक्षों की सक्रिय भूमिका पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की असली ताकत गांव, वार्ड और बूथ स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं से आती है। प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह जनता की समस्याओं को समझे और उन्हें पार्टी नेतृत्व तक पहुंचाए।
बैठक के पश्चात श्री यादव ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश और देश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तार से बात करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से आम जनता परेशान है। कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाते हुए जनता की आवाज बनेगी।
उन्होंने सभी कांग्रेसजनों से आह्वान किया कि वे संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा कांग्रेस की विचारधारा, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करें। कार्यक्रम में विशेष रूप से जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला, ग्रामीण अध्यक्ष सौरभ सिंह, वीरेंद्र द्विवेदी, निधि श्रीवास्तव, रामनरेश त्रिपाठी, बी.एम. तिवारी, राकेश जैन कक्का, राजा जगवानी, रजनी वर्मा, माधुरी जैन, लता खरे, शक्ति तिवारी, विजय पटेल, इजरायल खान, राजेश जाटव, जितेंद्र गुप्ता, अजय जैसवानी, राहुल होतवानी, सुशील जायसवाल, मुकेश परोहा, रंजीत सिंह, मासूफ अहमद बिट्टू, कपिल रजक, तुलाराम गोटिया, नन्ही बाई गोटिया, श्याम पाहुजा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने तथा कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन संगठनात्मक एकता, जनसेवा और लोकतंत्र की मजबूती के संदेश के साथ हुआ।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post