बहोरीबंद पुलिस ने लगाई ग्राम कुआं में चौपाल, ग्रामीणों को साइबर फ्रॉड, कानून संबंधी जानकारी देकर किया जागरूक

कटनी। पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अति पु.अधी. संतोष डेहरिया व अनुविभागीय अधिकारी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में बहोरीबंद पुलिस गांव-गांव चौपाल लगाकर ग्रामीणजनो से संवाद करते हुए उन्हें जागरूक करने के प्रयास कर रही है। इसी क्रम में थाना प्रभारी बहोरीबंद अखलेश दाहिया द्वारा अपनी टीम के साथ ग्राम कुआ में ग्राम चौपाल लगाई गई और ग्रामीण जनों से संवाद किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत में सजग दृष्टि के तहत सीसीटीव्ही कैमरे लगाने, साइबर फ्रॉड, फर्जी सिम एवं अकाउंट के दुरुपयोग, यातायात के नियमों का पालन करना, हेलमेट लगाना, नशे से दूरी है जरूरी, महिला एवं बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों के संबंध में जागरूक किया गया। ग्रामीण जनों से संवाद करते हुए थाना प्रभारी श्री दहिया ने कहा कि बहोरीबंद पुलिस आपकी सेवा में तत्पर है आपकी सुरक्षा ही हमारा ध्येय है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *