इंदिरा ज्योति समारोह के अवसर पर कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने कटनी में डाला डेरा, इंदौर त्रासदी को लेकर प्रदेश भाजपा सरकार को लिया आड़े हांथ
कटनी। इंदिरा ज्योति समारोह के अवसर पर कटनी में कांग्रेस पार्टी द्वारा एक जनहित से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति रही। इस अवसर पर पूर्व सांसद एवं म.प्र. प्रभारी सुरेंद्र सिंह ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री राजेंद्र मिश्रा, पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा, मुख्य समन्वयक शैलेन्द्र श्रीवास्तव तथा राष्ट्रीय समन्वयक भास्कर राव रोकड़े विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उक्त नेताओं ने प्रदेश की ज्वलंत समस्याओं पर खुलकर बात रखी। इंदौर में दूषित पानी पीने से 20 निर्दोष नागरिकों की मौत को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार की कड़ी आलोचना की और इसे प्रशासनिक लापरवाही व असंवेदनशीलता का परिणाम बताया। नेताओं ने मांग की कि दोषियों पर गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज हो, पीड़ित परिवारों को सम्मानजनक मुआवजा मिले तथा निष्पक्ष न्यायिक जांच कराई जाए।
साथ ही, इंदिरा गांधी के विचारों, संघर्ष और बलिदान को स्मरण करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी हमेशा गरीब, कमजोर और आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला, वीरेंद्र द्विवेदी, हरिशंकर शुक्ल, रामनरेश त्रिपाठी, बी एम तिवारी, राकेश जैन कक्का, रजनी वर्मा, राजा जगवानी, शैलेन्द्र शुक्ला, राजेश जाटव, जितेंद्र गुप्ता, अजय जैसवानी, रंजीत सिंह, राकेश गुड्डू द्विवेदी, प्रेम बत्रा, मुकेश परोहा, सुशील जायसवाल, मुन्ना कुशवाहा, श्याम पाहुजा, अजय कोल, संजय गुप्ता, दिग्विजय सिंह, नारायण निषाद, बसंत द्विवेदी, शक्ति तिवारी, आदिता वर्मा, शोभा मंगलानी, सुमन सैनी, कल्पना पाठक, रूपा तिवारी, प्रमिला मरावी, दुर्गावती कोल, लता खरे, उर्मिला केवट, मंगल सिंह, रमेश मिश्रा, रामकांत दुबे, रमेश अहिरवार, श्याम यादव, विजय मंगल चौधरी, राहुल होतवानी, कैलाश कन्नौजिया, शरद पाल सिंह, मेवालाल पटेल मथुरा प्रसाद, उदय सिंह, आकाश श्रीवास्तव, समर सिंह, सुरेश विश्वकर्मा, मनोज वर्मा, सुरेश विश्वकर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।








