जिंदा बम लेकर जंगली जानवरों के शिकार की तैयारी में था बदमाश, बरही पुलिस ने बदमाश को दबोचा

Oplus_16908288

जिंदा बम लेकर जंगली जानवरों के शिकार की तैयारी में था बदमाश, बरही पुलिस ने बदमाश को दबोचा

कटनी। बरही पुलिस ने 2 नग जिंदा सुअर मार बम के साथ आज एक पारधी को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बरही थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह यादव ने बताया की पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्माजी द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपराध एवं अपराधियों की धरपकड़ के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं एसडीओपी विजयराघवगढ़ वीरेन्द्र धार्वे के मार्गदर्शन में बरही पुलिस टीम लगातार कार्यवाहियां कर रही है।
बरही पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ पारधी समुदाय के लोग देसी सुअर मार बम से जंगल में जंगली जानवरों का शिकार करते है। इसी क्रम में आज 08 जनवरी को मुखबिर की सूचना पर ग्राम पिपरिया कला सिनगौडी रोड पर तालाब के पास आसमानी रंग की शर्ट पहने एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में दिखा। उक्त बदमाश को घेराबंदी कर पकडा गया जिसके हाथ में एक काली रंग की पन्नी मिली। चेक करने पर पन्नी में दो नग जिंदा सुअर मार बम सुतली में जिसके ऊपर सफेद रंग का धागा लिपटा रखे मिला। पकड़े गए वारिश उर्फ अमिताभ पारधी पिता कोचिस पारधी उम्र 36 वर्ष निवासी खिरहनी थाना बरही से दो नग जिंदा सुअर मार देशी बम जप्त कर उसके खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधि. 1908 की धारा 05 प्रकरण पूंजीबद्ध किया गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक शैलेंद्र सिंह यादव थाना प्रभारी बरही, उप निरीक्षक शैलेंद्र सिंह सेंगर, सउनि राजेश कोरी, प्रआर अतुल तिवारी, प्रआर उदय पाल सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post