निवार पुलिस ने लगाई जन चौपाल, ग्राम पहाड़ी निवार एवं शासकीय विद्यालय निवार में आयोजित किया साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

कटनी। पुलिस अधीक्षक जिला कटनी अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जिले में संचालित “पुलिस जन चौपाल” अभियान के अंतर्गत आमजन एवं विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से निवार पुलिस एवं साइबर सेल कटनी द्वारा ग्राम पंचायत पहाड़ी निवार तथा शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पहाड़ी निवार में व्यापक साइबर सुरक्षा एवं सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त आयोजन साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह के नेतृत्व तथा चौकी निवार प्रभारी उप निरीक्षक अंजनी मिश्रा के समन्वय से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
ग्राम पंचायत पहाड़ी निवार में आयोजित पुलिस जन चौपाल के दौरान उपस्थित ग्रामीणजनों को अपने घरों, दुकानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने हेतु प्रेरित किया गया। नागरिकों को बताया गया कि सीसीटीवी कैमरे अपराध की रोकथाम में सहायक होते हैं इससे संदिग्ध गतिविधियों की पहचान आसान होती है। चोरी, मारपीट, असामाजिक गतिविधियों एवं विवादों में साक्ष्य के रूप में सहायक होते हैं। साथ ही ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, लिंक, ओटीपी साझा न करने, डिजिटल लेन-देन में सावधानी एवं साइबर हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, ताकि वे साइबर अपराधों से स्वयं एवं अपने परिवार की सुरक्षा कर सकें।
इसके पश्चात शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पहाड़ी निवार, कटनी में विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ हेतु विशेष साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को सरल एवं संवादात्मक तरीके से निम्न विषयों पर जागरूक किया गया। नाबालिग बच्चों एवं बच्चियों के घर से बिना बताए चले जाने के गंभीर दुष्परिणाम ऐसे मामलों में परिवार में उत्पन्न होने वाली कलह, मानसिक तनाव एवं कानूनी प्रक्रियाएँ छात्रों को बताई गई। विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि किसी भी समस्या, दबाव या भ्रम की स्थिति में माता-पिता, शिक्षक अथवा पुलिस से संवाद करना ही सबसे सुरक्षित विकल्प है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *