रूपनाथ मेले की तैयारी को लेकर पुलिस एवं प्रशासन ने कटवाई अतिक्रमण, पुख्ता व्यवस्थाओं में जुटे

कटनी। आगामी दिनों में आयोजित होने वाले रूपनाथ मेला की तैयारी एवं मेले की व्यवस्थाओं के चलते आज बहोरीबंद पुलिस ने स्थानीय प्रशासन एवं पंचायत के साथ मिलकर मेला स्थल एवं उसके आसपास की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई। इस दौरान मौजूद अवैध अतिक्रमणों को भी हटाकर व्यवस्थित कराया गया।
थाना प्रभारी बहोरीबंद अखिलेश दहिया ने जानकारी देते हुए कहा कि आज 8 जनवरी को बहोरीबंद पुलिस टीम ने नायब तहसीलदार बहोरीबंद राजस्व अमले एवं पंचायत की टीम को लेकर रूपनाथ मंदिर के आसपास एवं मेला प्रांगण के अतिक्रमण को हटाया गया। मेले में किसी भी तरह की अव्यवस्था उत्पन्न न हो और सब कुछ सुचारू रूप से चलता रहे इस बात का ध्यान रखते हुए मेला प्रांगण के आसपास सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जा रही हैं। मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी व्यापक तैयारियां की गई हैं। हर परिस्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *