संयुक्त मोर्चा संघ का कैलेंडर विमोचन नव जनवरी को कलेक्ट्रेड मे

कटनी। अधिकारी, कर्मचारियों के हित संरक्षण हेतु बने बावन संगठनों के अधिकारियों -कर्मचारियों के संघ का विभिन्न जानकारीयों से लबालब नूतन वर्ष के कैलेंडर का विमोचन आगामी 9 जनवरी2026 दिन शुक्रवार को होगा। जानकारी साझा करते हुए, मोर्चा प्रवक्ता कुंवर मार्तण्ड सिंह राजपूत ने बताया कि लगातार 18 वर्षों से नये साल में विमोचित होने वाले संघ के कैलेंडर का विमोचन पूरे जिले के सभी मान्यता और गैर मान्यता प्राप्त संगठनों के प्रमुख्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में जिला प्रशासन के मुखिया द्वारा किया जायेगा। संघ के कैलेंडर विमोचन का कार्यक्रम कलेक्टर कार्यालय स्थित नवीन सभा कक्ष में दोपहर 12बजे से आयोजित प्रस्तावित है।
कार्यक्रम के दौरान संगठन का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत होने के साथ साथ जहाँ एक ओर बीते वर्ष में संगठन द्वारा अधिकारी -कर्मचारियों के हित संरक्षण में उठाये गये क़दमों की सारगर्भित व्याख्या होगी, वहीं दूसरी ओर नूतन वर्ष 2026 की संगठनात्मक गतिविधियों को अधिकारीयों और कर्मचारियों के हित में प्रदर्शित करने सहित वर्षों से लंबित चली आ रही मांगों की पूर्ति हेतु भी इसी दिन नीति बनाई जावेगी। उक्त आयोजन में संस्थापक पं. सरमन तिवारी, जिलाध्यक्ष आर. के बत्रा, पं.रामाधार गौतम, राकेश दुबे, अरविन्द सिंग ठाकुर, हरप्रीत सिंह ग्रोवर, अखिलेश मेहरा, दादूराम पटेल, अनुज दाहिया, सुनील मिश्रा, पूर्णेस उइके, श्रीमती निधि चतुर्वेदी, संजय श्रीवास्तव, सोहनलाल चौधरी सहित सभी संगठनों के पदाधिकारियों ने आयोजन में पहुंचने की अपील की है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *