श्री गोंटिया की अध्यक्षता में संचार संकर्म समिति की बैठक संपन्न, विभागवार हुई समीक्षा, शिक्षा एवं पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की अनुपस्थिति पर जताई नाराजगी

कटनी। बुधवार को जिला पंचायत के सभागार में अजय कुमार गोंटिया सभापति की अध्यक्षता में संचार संकर्म समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला पंचायत सदस्य प्रेमलाल केवट, कविता पंकज राय, माला मौसी, मनोनीत सदस्य राजेश हल्दकार सहित अन्य सदस्यों और ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री की उपस्थिति रही। सर्वप्रथम बैठक में पिछली बैठक के पालन प्रतिवेदन पर अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई। तत्पश्चात श्री गोटिया ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जल संसाधन, मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण कटनी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग और अन्य विभाग के निर्माण कार्यों की गत दो वर्षों की विस्तार से समीक्षा की गई। निर्माणाधीन, प्रस्तावित एवं अपूर्ण निर्माण कार्यों को तकनीकी मापदंडों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण तरीकों से शीघ्रता से पूर्ण कराए जाने हेतु चर्चा हुई। समीक्षा बैठक में शिक्षा एवं पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों की अनुपस्थिति पर सदन ने नाराजगी जताई। अधिकारियों की अनुपस्थिति पर सभापति श्री गोटिया ने नाराजगी जाहिर करते हुए आगामी बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों को संपूर्ण जानकारी सहित उपस्थित होने हेतु सदन में निर्देशित किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारी बैठक में पूरी जानकारी के साथ आए। संचार संकर्म समिति के सचिव ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के कार्यपालन यंत्री, सहायक यंत्री, उपयंत्री, अन्य विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *