गांव में फैलाई अशांति, किया विवाद, घर में घुसकर की मारपीट, मारपीट करने वाले लगभग आधा दर्जन बदमाशों और अशांति फैलाने वालों को एनकेजे पुलिस ने दबोचा

Oplus_16908288

गांव में फैलाई अशांति, किया विवाद, घर में घुसकर की मारपीट, मारपीट करने वाले लगभग आधा दर्जन बदमाशों और अशांति फैलाने वालों को एनकेजे पुलिस ने दबोचा

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा थाना क्षेत्र मे शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु थाना क्षेत्र मे लगातार संदिग्ध स्थलो पर पैदल भ्रमण, आदतन अपराधियो की धरपकड एवं अपराधिक प्रवत्ति के व्यक्तियो व जेल से रिहा अपराधियो पर सतत निगाह रखे जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
दिए गए निर्देश के तहत अति. पुलिस अधीक्षक एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्या. के मार्गदर्शन मे थाना क्षेत्र मे आदतन अपराधियो पर एनकेजे पुलिस के द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य मे आज 5 जनवरी 26 को अहमद खान पिता अनार खान निवासी जुगियाकाप ने परिजनो के साथ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी भांजी नरगिस की शादी को लेकर गाँव मे पंचायत लगी थी। गाव के अन्य लोग उपस्थित थे, पुरानी बात को लेकर शकील, गुलाम, नफीस, सादिक, जुदा, तरवेज, भूला, अरबाज, अख्तर विवाद करने लगे। विवाद के कारण वह पंचायत से अपने घर चला गया। पंचायत मे हुए विवाद को लेकर उक्त सभी ने घर के अन्दर घुस कर उसके साथ मारपीट की। मारपीट में पीड़ित को चोट आने के कारण आरोपियों के खिलाफ धारा 296बी, 115(2), 351(3), 333, 190, 191(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल टीम गठित कर 7 आरोपीयो को ग्राम जुगिया काप से घेराबंदी कर पकड़ा गया। मामले के दो आरोपी अरबाज खान, अख्तर खान घटना के बाद से फरार है जिनकी तलाश जारी है। मामले के गिरफ्तार शुदा आरोपीगड को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला जेल कटनी में निरूद्ध किया गया। मामले मे विवाद को उकसाने वाले, क्षेत्र मे अशांति फैलाने वाले अराजक तत्वो के विरुध्द भी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर एसडीएम कार्यालय पेश किया गया।
कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सादिक खान पिता जल्लुद खान उम्र 30 साल, तरबेज खान पिता गुलाम खान 22 साल, गुलाम खान पिता सत्तार खान उम्र 55 साल, शकील खान पिता जल्लुद खान उम्र 39 साल, नफीस खान पिता जल्लुद खान उम्र 32 साल, जल्लुद खान पिता सत्तार खान उम्र 60 साल, भूल खान पिता हवीब खान उम्र 52 साल सभी निवासी जुगिया काँप थाना एनकेजे कटनी को गिरफ्तार किया गया जबकि प्रतिबंधात्मक कार्यवाही साहिल खान पिता शेरू खान, रहवर खान पिता उनार खान, सरताज कान पिता शेरू खान, मनीष खान पिता गुलाम खान जुगिया काँप थाना एन.के.जे कटनी के खिलाफ की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी उप.निरी. रुपेन्द्र राजपूत, उनि नरेश झारिया, प्र.आर. आशीष शुक्ला, प्र.आर. राजेश परिहार, प्र. आर. गणेशदत्त, प्र.आर. राजेन्द्र सोनी, आर विनोद मार्को की सराहनीय भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post