महापौर, निगमाध्यक्ष और निगमायुक्त ने नगरवासियों को दी नववर्ष की शुभकामनाएं

कटनी। नगर निगम महापौर प्रीति संजीव सूरी, निगमाध्यक्ष मनीष पाठक और निगमायुक्त तपस्या परिहार ने नगरवासियों को नूतन वर्ष 2026 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि नया वर्ष नगर के प्रत्येक नागरिक के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य एवं खुशहाली लेकर आए। साथ ही उन्होंने आशा व्यक्त की कि नगरवासियों के सहयोग से स्वच्छता, सुव्यवस्थित यातायात, बेहतर नागरिक सुविधाओं एवं समग्र विकास की दिशा में नगर निगम कटनी के प्रयास और अधिक सशक्त होंगे। महापौर श्रीमती सूरी, निगम अध्यक्ष श्री पाठक एवं निगमायुक्त श्रीमती परिहार ने नगरवासियों से अपील की है कि वे नववर्ष के साथ नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित बनाने के प्रकल्प में निगम प्रशासन का सक्रिय सहयोग करें तथा नागरिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए कटनी को एक आदर्श एवं सुंदर नगर बनाने के सहभागी बनें।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *