बुधवार को तीन वार्डों में आयोजित हुए शिविर,।रिकॉर्ड नौ लाख रूपये से अधिक का विकास शुल्क निगम कोष में हुआ जमा, निगमायुक्त ने शिविरों का किया निरीक्षण

कटनी। शासन मंशानुरूप नगर की पात्र अनाधिकृत कालोनियों में निवासरत नागरिकों से विकास शुल्क की राशि जमा कराकर वार्डो में अधोसंरचना विकास मुहैया कराकर विकास की धारा से जोड़ने हेतु वार्डो में आयोजित किये जा रहे शिविरों का लाभ स्थानीय प्रत्येक पात्र नागरिक को मिले इस हेतु डोर टू डोर नागरिकों से संपर्क कर उन्हे शिविर एवं डिमांड राशि की जानकारी से अवगत कराकर शिविर का लाभ प्राप्त करनें हेतु प्रेरित करें। उक्त निर्देश निगमायुक्त तपस्या परिहार द्वारा बुधवार को नगर के तीन वार्डो में आयोजित हो रहे विकास शुल्क शिविरों के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को दिए गए।
निगमायुक्त ने भ्रमण के दौरान वार्ड में कुल निर्मित भवनों, संरचनाओं की संख्या, नगर निगम कार्यालय मे दर्ज भवनों की संख्या, विकास शुल्क की कुल डिमांड राशि, अब तक जमा की गई कुल राशि, बकायेदारों की सूची आदि की जानकारी ली।
नागरिकों ने जमा किया विकास शुल्क
नगर की अनधिकृत कालोनियों के निवासियों से विकास शुल्क की राशि जमा कराकर अधोसंरचना विकास कार्य मुहैया करने हेतु तीन वार्डो में बुधवार को भी शिविरों का आयोजन किया जाकर क्षेत्रीय रहवासियों से वार्ड में ही विकास शुल्क की राशि जमा कराने की सुविधा प्रदान की गई। इस दौरान वार्ड के नागरिकों ने भी शिविर का भरपूर लाभ उठाते हुए रिकॉर्ड 9 लाख 468 रूपये की राशि निगम कोष में जमा कराई गई।
नोडल अधिकारी एवं प्रभारी कार्यपालन यंत्री अंशुमान सिंह ने बताया कि नगर निगम द्वारा वार्ड क्रमांक 3 लाल बहादुर शास्त्री वार्ड में पहरूआ स्कूल के पास आयोजित शिविर में 17 हजार 980 हजार रूपये का विकास शुल्क जमा किया गया। वहीं इंदिरा गांधी वार्ड क्रमांक 4 के शिवाजी नगर, बालाजी नगर में आयोजित शिविरों का नागरिकों द्वारा भरपूर लाभ प्राप्त करते हुए 1 लाख 82 हजार 98 रूपये का विकास शुल्क जमा कराया गया। जबकि राममनोहर लोहिया वार्ड क्रमांक 5 के अहमद नगर में आयोजित शिविरों में विकास शुल्क के पेटे 6 लाख 56 हजार रूपये जमा किए गए। इसी प्रकार नगर निगम कार्यायल में भी 44 हजार 390 रूपये का विकास शुल्क जमा किया गया।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *