शासकीय मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर कचहरी चौक पर प्रबुद्ध जनों ने दिया धरना, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

कटनी। शासकीय मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर आज पूर्व घोषित धरना लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विंदेश्वरी पटेल एवं जिला जन अधिकार मंच कटनी के नेतृत्व में कचहरी चौक कटनी में प्रारंभ किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में जिले के जागरूक जनों ने अपनी उपस्थित दी। धरना 11 बजे प्रारंभ होकर 2 बजे कचहरी चौक से कलेक्ट्रेट कार्यालय जाकर संपन्न हुआ। वहां अतिरिक्त कलेक्टर कटनी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में पूंजीवाद और निजीकरण का विरोध करते हुए शासकीय मेडिकल कॉलेज कटनी में खोलने हेतू मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।
जिला जनअधिकार मंच कटनी के पदाधिकारियों ने कहा की मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों कटनी जिले में मेडिकल कॉलेज खोले जाने की घोषणा की थी। जिससे कटनी जिले की जनता में खुशी की लहर व्याप्त हुई थी और कटनी जिले की बहुत पुरानी मांग पूरी हुई ऐसा लोगों ने महसूस किया था परंतु अब जब समाचार पत्रों में खबर आई की कटनी में मेडिकल कॉलेज पीपीपी मॉडल पर खोला जा रहा है इससे लोग दुखी हैं और अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं। पीपीपी मॉडल एक तरह का निजीकरण ही है और जहां-जहां ऐसे कॉलेज खुले हैं वहां आम जनता को कष्ट बढे हैं। उन्होंने कहा की भाजपा के जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी भी पीपीपी मॉडल को उचित नहीं मानते, परंतु दलीय अनुशासन में असंतोष व्यक्त नहीं कर पाते। धरनें में प्रमुख रूप से मनोज निगम, विष्णु बाजपेई, डा सचिन कुशवाहा, मंगल सिंह, सोनू सोनी, विपिन राय, बाल्मिक विश्वकर्मा, सरवन सोनी, प्रभात पांडे, सचिन शर्मा, संतोष पटेल, ब्रजकिशोर पटेल, संतराम पटेल, इंद्रजीत निषाद, शेख असलम, सतोष साहु, महन्तू काछी, दोष मोहम्मद, रामलोचन तिवारी, राहुल, राकेश गुप्ता, श्याम निषाद, जगदीश पटेल, शिवप्रसाद पटेल, रामसेवक, गोपाल चौधरी, केशव सेन, गोपाल साहू, गोरे लाल, सागर राय, शुभम राय, रामदास केवट, सहित अन्य लोग धरने में सम्मिलित हुए।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *