उपभोक्ता दिवस पर जिला पंचायत सभागार में अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन ने किया आयोजन

उपभोक्ता दिवस पर जिला पंचायत सभागार में अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन ने किया आयोजन

कटनी। अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन कटनी द्वारा मध्यप्रदेश शासन खाद्य, नागरिक आपूर्त एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग कटनी के सहयोग से राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस का आयोजन 24 दिसम्बर 2025 को जिला पंचायत सभागार कटनी मे किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य आतिथ्य न्यायाधीश श्री रूपेश गर्ग, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कटनी, विशिष्ट अतिथि न्यायाधीश श्री सुमित शर्मा, सचिव बिधिक सेवा प्राधिकरण कटनी, आई. ए.एस. श्रीमति हरसिमरन प्रीति कौर सी. ई.ओ. जिला पंचायत कटनी, प्रदीप मिश्र डिप्टी कलेक्टर कटनी, सज्जन सिह परिहार जिला आपूर्त अधिकारी कटनी तथा अध्यक्षता हरिशंकर शुक्ल राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन ने किया। कार्यक्रम का उदघाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य आतिथ्य ने बिस्तार से उपभोक्ता कानून पर जानकारी दिया वही विशिष्ट अतिथि प्रदीप मिश्र ने मिलावट, नकली सामन पर रोक कैसे लगे, सतत जाच अभियान चलाने तथा संगठन द्वारा चलाये जा रहे बाजार की खोज खबर को तीव्र करने, उपभोक्ता संगठन के साथ मासिक बैठक करने का आश्वासन दिया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिशंकर शुक्ल ने अब तक संगठन के क्रियाकलाप की जानकारी देते हुए आज से उपभोक्ता कानून के रूप मे सातवे अधिकार मरम्मत का अधिकार की विस्तार से जानकरी दिया। कार्यक्रम मे आपूर्त अधिकारी श्री परिहार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री साहू, प्रदेश सचिव डा.ऊषा पांडेय, जिलाध्यक्ष के.एल.पांडेय, महिला बिग जिलाध्यक्ष प्रीती सेन, अनन्त तिवारी ने भी अपने बिचार व्यक्त किए। कार्यक्रम मे उपभोक्ता संरक्षण पर उत्कृष्ट योगदान प्रदान करने पर सपना सेन, डा.ऊषा पांडेय, प्रीती सेन का शाल श्रीफल से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम स्थल पर पोस्ट आफिस, नापतौल, पेट्रोलियम, खाद्य औषधि प्रशासन, उपभोक्ता संगठन के स्टाल लगाये गये। कार्यक्रम का मुख्य केन्द्र कटनी जिला महिला बिग की सभी सैकडो महिलाये एक कलर के ड्रेस कोड पर रही, कार्यक्रम मे आशा सुहाने, सुमन सैनी, कान्ति चौवे, आराधना तिवारी, स्वेता अग्रवाल, रंजना सिघानिया, अलका अग्रवाल, नीति वर्मा, ममता गर्ग, शसी शुक्ल, हीरालाल जैसवाल, सुधीर सोनी, डा.एम. ए.खान, पियुस शुक्ला, यज्ञदत्त त्रिपाठी, रविन्द्र पटेल, प्रियंका सोनी, बी.के. पांडेय, आर.पी. गौतम, प्रीती साहू, अल्का वर्मा, सुनीता कनकने, सिवानी घोस, रितू सेन, सीमा रैकवार, पूर्णिमा ठाकुर, लता खरे, मंजूसा गौतम, मीना सिह बघेल, चंचल गुप्ता, मुहम्मद अहमद, देवांश वर्मा, अमन सुहाने, वीणा नामदेव सहित सैकडो पदाधिकारी तथा सदस्य उपस्थित रहे।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post