कटनी की राजनीति में शुरू हुआ नया अध्याय, चिराग पासवान की LJP ने बंटू रोहरा को सौंपी जिले की कमान, बनाया जिला अध्यक्ष

कटनी की राजनीति में शुरू हुआ नया अध्याय, चिराग पासवान की LJP ने बंटू रोहरा को सौंपी जिले की कमान, बनाया जिला अध्यक्ष

कटनी। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा संगठन विस्तार की कड़ी में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। पार्टी ने माधव नगर के युवा व्यवसाई बंटू रोहरा को कटनी जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में पार्टी की ओर से आधिकारिक नियुक्ति पत्र जारी किया गया है।
जारी पत्र के अनुसार, पार्टी नेतृत्व को विश्वास है कि बंटू रोहरा पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मज़बूती प्रदान करेंगे। पार्टी ने उनसे तन-मन-धन से संगठन को सशक्त व मजबूत बनाने की अपेक्षा जताई है। यह नियुक्ति लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष (मध्यप्रदेश) हाजी नूरुल्ला के अनुमोदन से की गई है। नियुक्ति पत्र की प्रतिलिपि पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ-साथ जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को भी भेजी गई है। गौरतलब है कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का नेतृत्व राष्ट्रीय स्तर पर चिराग पासवान कर रहे हैं, जो वर्तमान में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री, भारत सरकार हैं। उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन को देशभर में मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। बंटू रोहरा की इस नियुक्ति के बाद कटनी जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। राजनैतिक जानकारों का मानना है कि यह फैसला आने वाले समय में जिले की राजनीति में नए समीकरण पैदा कर सकता है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post