कांग्रेस कार्यालय में नव नवनियुक्त पदाधिकारी एवं ब्लॉक अध्यक्षों का हुआ सम्मान, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ एवं आदिवासी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे कटनी
कटनी। आज जिला कांग्रेस कार्यालय कटनी में नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं ब्लॉक अध्यक्षों के स्वागत–सम्मान हेतु एक समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के आदिवासी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम एवं अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार विशेष रूप से उपस्थित रहे। समारोह के दौरान दोनों प्रदेश अध्यक्षों द्वारा जिले के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं ब्लॉक अध्यक्षों का पुष्पमालाओं एवं शॉल के माध्यम से स्वागत एवं सम्मान किया गया। अपने संबोधन में अतिथियों ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, सामाजिक न्याय एवं कांग्रेस की नीतियों को आमजन तक पहुँचाने का आह्वान किया।
प्रदेश अध्यक्षों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए आशा व्यक्त की कि वे संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला की उपस्थिति विशेष रूप से रही। श्री शुक्ला जी अपने संबोधन में कहा कि पदाधिकारियों का सम्मान सदैव संगठन की प्राथमिकता रहेगा तथा कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना ही हमारा मुख्य उद्देश्य होना चाहिए। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से आपसी समन्वय, अनुशासन एवं समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कांग्रेस के ग्रामीण अध्यक्ष सौरभ सिंह, शिक्षक प्रदेश अध्यक्ष रामनरेश त्रिपाठी, पूर्व विधायक सुनील मिश्रा, इंटक अध्यक्ष बी एम तिवारी, विजय पटेल, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उपाध्यक्ष राकेश जैन कक्का, महिला अध्यक्ष रजनी वर्मा, प्रदेश सचिव अंशु मिश्रा, सेवादल अध्यक्ष मुकेश परोहा, युवक कांग्रेस अध्यक्ष इजरायल खान, आफताब अहमद, गोल्डन पाण्डेय, पंकज गौतम, मंजू निषाद, कल्पना पाठक , आनंद पटेल, राजेश जाटव, कमल पांडे, नारायण निषाद, श्याम यादव, संजय गुप्ता, दिग्विजय सिंह, रविंद सिंह बघेल, शरद द्विवेदी, रामकांत दुबे, आनंद मिश्रा, अजय कोल, ओमकार सिंह तेकाम, श्याम पाहुजा, रमेश प्यासी, अजय जैसवानी, जितेंद्र गुप्ता, विकास निगम, शिवचरण, जमशेद अंसारी, ओमप्रकाश कुशवाहा, शशि शेखर भरद्वाज, शेख मुश्ताक, प्रभात तिवारी, इरशाद खान, शिव प्रताप, मनीष, प्रीतम निषाद, शशांक गुप्ता लकी, राहुल तिवारी, समीर व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं कांग्रेस जन उपस्थित रहे। यह समारोह संगठनात्मक एकता, उत्साह एवं आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए नई ऊर्जा का प्रतीक रहा।








