विजयराघवगढ़ के ग्राम चोरी रोड पर दर्दनाक हादसा, अन्यत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, एक महिला की मौत, आधा दर्जन घायल

कटनी। जिले के विजयराघौगढ़ थाना क्षेत्र से एक बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चोरी रोड पर आज शाम एक ट्रैक्टर ट्राली पलटने से एक महिला की मौत हो गई जबकि दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस के द्वारा घायलों को उपचार के लिए कटनी जिला अस्पताल लाया गया है। जानकारी के मुताबिक मैहर जिले के ग्राम मन्तुलवा निवासी एक ही परिवार के कुछ लोग कल पथ लेकर विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चोरी आये थे। आज शाम वापस ट्रेक्टर ट्रॉली में सवार होकर अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान ढलान होने के कारण ट्रेक्टर ट्रॉली पलट गई। घटना के बाद चीख पुकार मच गई। मोके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने 108 एम्बुलेंस से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, जहां पूजा सिंगरौली निवासी जिला मैहर की उपचार के दौरान मौत हो गई। अन्य घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *