देर शाम अचानक कुठला थाने पहुंचे एसपी, गणना में दिए गश्त व विजिबिलिटी बढ़ाने के निर्देश, हर कर्मचारी से किया संवाद

कटनी। पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा आज देर शाम अचानक कुठला थाने पहुंचे। थाने का आकस्मिक निरीक्षण करते हुए उन्होंने थाना परिसर में उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की गणना ली एवं उनकी उपस्थिति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने मौजूद पुलिस कर्मियों से सीधा संवाद किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र में प्रभावी कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु नियमित गश्त, सघन चेकिंग, पैदल भ्रमण एवं पुलिस विजिबिलिटी बढ़ाने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस की सतत उपस्थिति से आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत होती है तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सकता है। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी रजिस्टर एवं कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *