पार्षद ईश्वर बहरानी के आकस्मिक निधन पर नगर निगम में आयोजित हुई शोक सभा

कटनी। आचार्य कृपलानी वार्ड क्रमांक 41 के पार्षद ईश्वर बहरानी का विगत दिवस आकस्मिक निधन हो जाने से नगर निगम सहित समूचे नगर में शोक की लहर व्याप्त है। दिवंगत पार्षद के निधन पर नगर निगम कार्यालय में सोमवार को एक शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें उनके प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई। शोक सभा के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर महापौर प्रीति संजीव सूरी ने श्री बहरानी के सामाजिक, राजनीतिक एवं जनसेवा के कार्यों को स्मरण करते हुए कहा कि उनका निधन नगर के लिए अपूरणीय क्षति है। वे सदैव आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु तत्पर रहते थे और सरल, मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। शोक सभा में नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार, एमआईसी सदस्य सुभाष साहू, डॉ. रमेश सोनी, सुरेंद्र गुप्ता, गोविंद चावला, पार्षद उमेन्द्र अहिरवार, उपायुक्त शैलेश गुप्ता, प्रभारी कार्यपालन यंत्री असित खरे, राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक सहित नगर निगम के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।।सभा के अंत में सभी ने परम पिता परमेश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की कामना की।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *