कारतूस लोड देशी कट्टा लहराते हुए लोगों को धमका रहा था बदमाश, बड़वारा पुलिस ने दबोचा, भेजा जेल

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के व्दारा अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए क्षेत्र के बदमाशों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं डीएसपी मुख्यालय उषा राय के मार्गदर्शन में ग्राम देवरी हटाई में एक व्यक्ति को देसी कट्टा दिखा कर लोगों को डराते धमकाते हुए पकड़कर कार्यवाही की गई।
जानकारी देते हुए थाना प्रभारी केके पटेल ने बताया की 12 दिसंबर को क्षेत्र भ्रमण के दौरान सउनि विक्रम सिंह को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम देवरी हटाई बछौली मोड़ में एक व्यक्ति देशी कट्टा लेकर लहरा-लहरा कर लोगो को डरा धमका रहा है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर स्टाफ के साथ दबिश दी गई। इस दौरान पुलिस ने मुन्ना उर्फ इंद्रजीत यादव पिता भोजू यादव उम्र 39 साल निवासी ग्राम केवलारी थाना एनकेजे जिला कटनी को एक देशी कट्टा लिये मोटरसायकल में बैठे पकड़ा गया। देशी कट्टा चेक करने पर गरारी में 2 नग जिंदा कारतूस लगे पाये गये। मौके पर मय देशी कट्टा, जिदा कारतूस लिए मोटरसायकल पर बैठे आरोपी को गिरफ्तार कर थाना बड़वारा लाया गया। यदि पुलिस मौके पर त्वरित कार्यवाही नही करती तो कोई गंभीर घटना घटित हो सकती थी। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि केके पटेल, सउनि विक्रम सिंह, प्रधान आरक्षक पवनराज, आरक्षक दीपक सिंह की विशेष भूमिका रही ।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *