साप्ताहिक परेड में 13 पुलिस कर्मियों को मिला पुरस्कार, एडिशनल एसपी ने ली परेड की सलामी
कटनी। आज 12 दिसंबर 2025 को झिंझरी स्थित परेड ग्राउंड में कटनी पुलिस की साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। परेड का निरीक्षण डॉ. संतोष डेहरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी द्वारा किया गया। परेड के दौरान आकांक्षा चतुर्वेदी एसडीओपी स्लीमनाबाद, ऊषा राय डीएसपी हेड क्वार्टर, शिवा पाठक प्रोविजनर डीएसपी, संध्या राजपूत रक्षित निरीक्षक द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को सलामी दी गई। साप्ताहिक परेड में रक्षित निरीक्षक के साथ 8
निरीक्षक, 9 उप निरीक्षक, 2 सूबेदार, 10 सहायक उप निरीक्षक, 23 प्रधान आरक्षक, 45 आरक्षक, 10 महिला आरक्षक कुल मिलाकर 108 कर्मचारी मौजूद रहे।
परेड के बाद थाना क्षेत्रों में उपयोग होने वाले शासकीय वाहनों का भी निरीक्षण कर उनकी तैयारी एवं कार्यक्षमता का मूल्यांकन किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया ने परेड की टुकड़ियों का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके अतिरिक्त परेड में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले।निरीक्षक अनूप सिंह प्लाटून-1 के कमांडर एवं साइबर सेल एवं कंट्रोल रूम प्रभारी को उनके उत्कृष्ट टर्न आउट एवं कमांड के लिए पुरस्कार तथा निरीक्षक संजय दुबे थाना प्रभारी माधव नगर, राहुल पांडे यातायात प्रभारी, अभिषेक चौबे ढीमरखेड़ा, आशीष शर्मा कैमोर, रितेश शर्मा विजयराघवगढ़, मोहम्मद शाहिद रीठी, सुदेश समन स्लीमनाबाद, अखिलेश दहिया बहोरीबंद, उ.नि. विनोद पांडेय, उ.नि. सुयश पांडेय चौकी बिलहरी, आर नीरज दुबे पुलिस लाइन, आर. अमित लकड़ा पुलिस लाइन, आर आशीष पटेल स्लीमनाबाद, आर भूपेंद्र यातायात, आर रत्नेश यातायात, आर मंजय यातायात, म.आर मीना पुलिस लाइन, म.आर रजनी पुलिस लाइन, म.आर जैनब बी पुलिस लाइन, आर (चा.) सुशील दुबे पुलिस लाइन को पुरस्कृत किया गया। जिला पुलिस कटनी अनुशासन, दक्षता एवं बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
साप्ताहिक परेड का उद्देश्य पुलिस बल में अनुशासन, एकरूपता, तत्परता को और सुदृढ़ करना है। भविष्य में भी ऐसे अभ्यास निरंतर जारी रहेंगे, जिससे पुलिस व्यवस्था और मजबूत हो सके।








