शहर कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट के सामने किया प्रदर्शन, आदिवासी समाज के हितों को लेकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

कटनी। जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला के नेतृत्व में आज एक प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें सिंगरौली जिले में अडानी ग्रुप को आबंटित कोल ब्लॉक को तत्काल रद्द करने, वन कटाई पर रोक लगाने तथा स्थानीय आदिवासी समाज के संवैधानिक अधिकारों, पर्यावरण संरक्षण और आजीविका की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि लगभग 1400 हेक्टेयर वन क्षेत्र को प्रभावित करने वाला यह निर्णय न केवल पर्यावरणीय संकट को जन्म देगा, बल्कि PVTG सहित मूल निवासी समुदायों की सांस्कृतिक, सामाजिक और जीवनगत सुरक्षा पर भी गंभीर खतरा उत्पन्न करेगा। कांग्रेस कमेटी ने सरकार से आग्रह किया कि आदिवासी क्षेत्रों को प्रभावित करने वाले ऐसे निर्णयों पर पुनर्विचार किया जाए और जनहित व जंगलों की रक्षा के लिये तत्काल उचित कार्रवाई की जाए। जिसमें मुख्य रूप से आदिवासी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अजय कोल रहे और सरकार के प्रति अपना विरोध प्रदर्शन किया। आदिवासी प्रकोष्ठ ग्रामीण अध्यक्ष ओमकार सिंह तेकाम, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजा जगवानी, एड.भूपेश जायसवाल, पूर्व पार्षद राजेश जाटव, तुलाराम गोटिया, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अध्यक्ष नारायण निषाद, दुर्गावती, बड़वारा ब्लॉक अध्यक्ष विकास निगम, संजय गुप्ता, दिग्विजय सिंह, अहमद कुरैशी, अभय खरे, सलाहुद्दीन खान, रामकृपाल शर्मा, शैलेश जायसवाल, शिवम सिंह, रामदास सिंह, नीरज अहिरवार, आदित्य यादव, विकास निगम, राहुल, पूरन सिंह, शिव प्रसाद, निखिल राजपूत, मोहित बर्मन, अमित चौधरी, मुकेश, पंकज, दुर्गेश कोल आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *