डर कर नहीं डटकर करें सामना, कोई अगर गलत करें तो खुल के करो विरोध, कैमोर थाना प्रभारी ने छात्र-छात्राओं को दी नसीहत, चलाया जागरूकता अभियान

कटनी। कोई अगर आपके साथ गलत हरकत करता है तो डरे बिल्कुल न, हमेशा हिम्मत रखें, डटकर गलत बातों का विरोध करें, अपने परिचितों और परिवार वालों को छोटी से छोटी बात भी बताएं, अगर कोई समस्या महसूस हो तो तत्काल पुलिस थाने आएं या फिर हेल्पलाइन नंबर पर फोन लगाए। कुछ इस तरह की नसीहत आज कैमोर थाना प्रभारी आशीष शर्मा ने जनता स्कूल में चलाए जा रहे मुस्कान विशेष अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को दी।
प्रदेश मुख्यालय के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया, एवं विजयराघवगढ़ एसडीओपी वीरेंद्र धार्वे के मार्गदर्शन में कैमोर थाना प्रभारी आशीष शर्मा के नेतृत्व में पुलिस के द्वारा छात्र-छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान करते हुए जागरूक करने का प्रयास निरंतर किया जा रहा है। इसी क्रम में आज जनता स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी श्री शर्मा ने छात्र-छात्राओं को गुड टच बेड टच, साइबर अपराध, पास्को अधिनियम सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गई।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *