कर्मचारी के आकस्मिक निधन पर निगम कार्यालय में शोक सभा संपन्न

कटनी। नगर पालिक निगम कटनी की जलप्रदाय शाखा में पदस्थ रहे कर्मचारी रामनिराशा यादव का विगत 22 नवंबर 2025 को आकस्मिक निधन हो जाने पर गुरुवार शाम नगर निगम कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया। शोकसभा के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान निगम परिवार द्वारा दुख व्यक्त करते हुए परमपिता परमेश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा उनके परिवार पर आये इस गहन दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई।
शोकसभा के दौरान महापौर प्रीति संजीव सूरी, निगमाध्यक्ष मनीष पाठक, एमआईसी सदस्य सुभाष साहू, डॉ रमेश सोनी, बीना संजू बैनर्जी, पार्षद शकुन्तला सोनी, उमेन्द्र अहिरवार, कार्यालय अधीक्षक नागेन्द्र पटेल, सुरेन्द्र शर्मा, आलोक तिवारी, प्रमोद पांडेय सहित निगम की अन्य शाखाओं के कर्मचारियों की मौजूदगी रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *