संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस कार्यालय में हुआ आयोजन

Oplus_16908288

संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस कार्यालय में हुआ आयोजन

कटनी। संविधान दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय, कटनी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला, ग्रामीण अध्यक्ष सौरभ सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा सहित समस्त कांग्रेसजनों ने सम्बोधित किया।
शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला ने कहा “अनेकता में एकता भारतीय राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। ग्रामीण अध्यक्ष सौरभ सिंह ने कहा संविधान देश की आत्मा है, जो प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार, न्याय, स्वतंत्रता और गरिमा का संरक्षण देता है। महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा ने कहा की संविधान सभी को स्वतंत्रता, समानता का अधिकार देता है “जहां संविधान मजबूत है, वहां लोकतंत्र हमेशा सुरक्षित रहता है।”
अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर देश में लोकतंत्र को मजबूत बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में राजा जगवानी, रंजीत सिंह, आफताब अहमद, कमल पांडे, राजेश जाटव, राहुल होतवानी, श्याम पाहुजा, आदिता वर्मा, कल्पना पाठक, संजय गुप्ता दिग्विजय सिंह, जितेंद्र गुप्ता, अशोक बहलानी, श्याम यादव, अहमद कुरैशी, रमेश अहिरवार, नीरज पटेल, सुशील जायसवाल, समर सिंह, पंकज लोधी, विक्की चौधरी आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post