बरही पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत दो बालिकाओं को अहमदाबाद एवं कर्नाटक में बीदर से किया दस्तयाब

कटनी। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे विशेष ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा द्वारा अपहृत बालक, बालिकाओ की दस्तयाबी हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी विजयराघवगढ वीरेन्द्र धार्वे के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी बरही शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में दो टीमें गठित की गई। दोनों टीमो द्वारा थाना बरही के अलग अलग ग्रामों से अपर्हत बालिकाओं को जिला अहमदाबाद में बकरोल थाना रूलर गुजरात एवं जिला बीदर कर्नाटक से दस्तयाब किया। दस्तयाबी उपरांत अपर्हत बालिकाओ को उनके परिजनो के सुपुर्द किया गया। बालिकाओ को पाकर परिजनों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। कार्यवाही में थाना प्रभारी बरही शैलेन्द्र सिंह यादव, उप निरीक्षक शैलेंद्र सिंह सेंगर, सउनि दिनेश सिंह बघेल, प्रआर. उदय पाल सिंह, आर. पूरन सिंह की मुख्य भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *