कुठला पुलिस को ऑपरेशन मुस्कान के तहत मिली सफलता, गुमशुदा बालिका को किया दस्तयाब

कटनी। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा द्वारा अपहृत बालक, बालिकाओ की दस्तयाबी हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में थाना कुठला निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में गुमशुदा बालिका को कुठला पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के अन्तर्गत गुमशुदा बालिका को दस्तयाब किया है। दस्तयाबी उपरांत गुमशुदा बालिका को उसके परिजनो के सुपुर्द किया गया है। बालिका के मिलने पर परिजनों ने कुठला पुलिस के कार्य की सराहना की है।
कार्यवाही निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में उप निरीक्षक प्रतीक्षा सिंह चन्देल, सौरभ सोनी, आरक्षक मोन्टी कलार रक्षित केन्द्र कटनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *