प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर कांग्रेस कार्यालय में हुआ कार्यक्रम, श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने किया याद

कटनी। आज जिला कांग्रेस कार्यालय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने देश के निर्माण, वैज्ञानिक सोच के प्रसार, शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को याद किया। कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने कहा कि नेहरू जी की विचारधारा आज भी देश के विकास और सद्भाव के लिए प्रेरणा देती है। अंत में सभी ने उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। जिसमें मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला, महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव रजनी वर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजा जगवानी, ब्लॉक अध्यक्ष कमल पांडे, संजय गुप्ता, हाजी अब्दुल कादिर मुन्ना भाईजान, सुमन रजक, आदिता वर्मा, युवक कांग्रेस उपाध्यक्ष अभय खरे, रमेश राज कुशवाहा, राहुल कुशवाहा कार्यालय प्रभारी हर्षित मिश्रा उपस्थित रहे।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *