पुलिस को पीड़ा सुनाने जिले के दूरस्थ इलाकों से भी पहुंचे पीड़ित, पुलिस कंट्रोल रूम में अधिकारियों ने सुनी समस्याएं, समाधान का दिलाया भरोसा

कटनी। आम जनमानस की समस्या का त्वरित और पारदर्शी समाधान दिलाने के उद्देश्य से कटनी पुलिस के द्वारा प्रत्येक मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम में जनसुनवाई आयोजित की जाती है। पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के प्रयासों से हर मंगलवार आयोजित होने वाली जनसुनवाई में जिले के दूरस्थ इलाकों से भी पीड़ित जान अपनी फरियाद लेकर पहुंचते हैं। जनसुनवाई का उद्देश्य नागरिकों की शिकायतों एवं समस्याओं को निकटता से सुनकर उनका त्वरित, पारदर्शी एवं न्यायसंगत निराकरण सुनिश्चित करना है।
इसी क्रम में जनसुनवाई के दौरान कुल 21 आवेदकों ने विभिन्न विषयों पर अपनी शिकायतें प्रस्तुत कीं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया सहित अन्य राजपत्रित अधिकारियों ने प्रत्येक आवेदन को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित थाना एवं चौकी प्रभारियों को तत्काल आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। कटनी पुलिस आमजन को त्वरित न्याय, पारदर्शिता और सुरक्षा की भावना प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस तरह की जनसुनवाइयाँ पुलिस-जन संवाद को सशक्त बनाते हुए विश्वास एवं सहयोग की भावना को और अधिक दृढ़ करती हैं।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *