बाकल पुलिस ने नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर परिजनो के किया सुपुर्द, अजमेर राजस्थान में मिली बालिका

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस स्लीमनाबाद आंकाक्षा चतुर्वेदी के दिशा निर्देशन में चलाये जा रहे “आपरेशन मुस्कान” अभियान के तहत बाकल पुलिस ने एक वृद्धा की नाबालिग नातिन को अजमेर राजस्थान से दस्तयाब कर उसे सुरक्षित परिवार के पास पहुंचाया।
पुलिस के मुताबिक वृद्धा की नाबालिक नातिन को अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जांच के दौरान बाकल पुलिस ने तत्परता से जांच शुरू की और विभिन्न संभावित स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। तकनीकी और मानवीय स्रोतों से प्राप्त जानकारी के आधार पर नाबालिग अपहृता को बाकल पुलिस टीम ने अजमेर राजस्थान से दस्तयाब कर सकुशल परिजनो को सौंप दिया। गुमशुदा के परिजनो ने त्वरित सफलता के लिए पुलिस टीम के प्रयासों की सराहना की है। कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी सुश्री शिवा पाठक, सउनि बीएम चौधरी, म.आर. रोशनी लोधी, म.आर. रक्षा साहू की विशेष भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *