गांजा लिए झाड़ियों में छिपा बैठा था बदमाश, कोतवाली पुलिस ने गांधी गंज निवासी युवक को किया गिरफ्तार

कटनी। अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा समाज को नशामुक्त बनाने और अवैध नशे का कारोबार करने वालों के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाहियां किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय के द्वारा लगातार थाना क्षेत्र में मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर अवैध मादक पदार्थ का विक्रय करने वालों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ वृहद स्तर पर अभियान चलाकर बीते 2 दिन में लगातार दूसरी कार्यवाही को अंजाम दिया गया।
आज 6 नवंबर को पुलिस टीम ने ईलाका भ्रमण के दौरान गिरजा घाट मैदान के पास झाड़ियों में एक व्यक्ति को छिप कर बैठे हुए देखा। वह पुलिस की गाड़ी को देखकर अपने आप को छिपाने का प्रयास करने लगा। जैसे ही पुलिस टीम उसके पास पहुंची तो वह काफी घबरा गया और अपने हाथ में लिए थैले को झाड़ियों में छिपाने लगा। संदिग्ध गोलू उर्फ गौरव निषाद पिता स्व. भगवान दास निषाद उम्र 28 वर्ष निवासी गांधीगंज प्रेस गली से मिले थैले को खोलकर देखने पर उसमें 1 किलो 340 ग्राम गांजा पाया गया जिसकी अनुमानित कीमत करीब 14000 रू है। आरोपी के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। पकड़े गए आरोपी गोलू उर्फ गौरव निषाद की अपराधिक पृष्ठभूमि का अवलोकन करने पर पाया गया कि आरोपी एक आदतन अपराधी है। जिसके विरूद्ध थाना कोतवाली कटनी में मारपीट, अवैध वसूली, अवैध शस्त्र कब्जे में रखना व अवैध शराब के कुल 10 अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध हैं। कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय, उनि. कुलदीप सिंह, प्र.आर. वीरेन्द्र तिवारी, आर. अजय प्रताप सिंह, अमित सिंह, उपेन्द्र सिंह, चालक विकास राय एवं म.आर. रूपाली यादव की अहम भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *