आत्मनिर्भर भारत निर्माण का सशक्त माध्यम है स्वदेशी :- अखिलेश
कटनी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी।ने देश को 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है। देश को विकसित बनाने का मार्ग आत्मनिर्भर भारत के निर्माण से जाता है। आत्मनिर्भर भारत निर्माण का सशक्त माध्यम स्वदेशी है। स्वदेशी एक नारा नहीं, भारतीयों का संकल्प और जीवन पद्धति है। भारत को आत्मनिर्भर बनाने देश की जनता स्वदेशी अपनाकर योगदान दे। ऐसा आह्वान प्रधानमंत्री का है। यह बात भाजपा कार्यालय में पत्रकारवार्ता को सम्बोधित करते हुये कही।
पत्रकार वार्ता में जिला अध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, महापौर श्रीमती प्रीति सूरी, जिला महामंत्री सुनील उपाध्याय, आत्मनिर्भर भारत अभियान के जिला संयोजक रवि खरे, जीएसटी रिफॉर्म अभियान के जिला संयोजक आशीष गुप्ता बाबा, जिला कार्यालय मंत्री अम्बरीष वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी आशुतोष शुक्ला उपस्थित थे।।सीए अखिलेश जैन ने कहा हर घर स्वदेशी, घर – घर स्वदेशी, गर्व से कहो यह स्वदेशी है। यह संकल्प एक नारा नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत की नीव है। यह एक आह्वान है कि अपने देश में उत्पादों को अपनाए, अपनी संस्कृति को गले लगाएं, और अपने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करें। हर घर स्वदेशी, घर घर स्वदेशी हमारा मंत्र है, हमारा लक्ष्य है, और हमारी शक्ति है।
स्वदेशी अपनाने घर-घर संपर्क करेंगे भाजपा कार्यकर्ता
सीए अखिलेश जैन ने बताया की ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान‘ को लेकर भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश भर में व्यापक अभियान चलाएंगे। 25 सितंबर से शुरू हुआ यह अभियान 25 दिसंबर तक चलेगा। 1 से 30 नवंबर तक स्वदेशी रील्स प्रतियोगिता ऑनलाईन क्विज प्रतियोगिता, आत्मनिर्भर भारत निबंध प्रतियोगिता, आत्मनिर्भर भारत स्पीच प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 1 से 25 दिसंबर तक घर-घर संपर्क, 16 से 30 अक्टूबर तक महिला एवं युवा सम्मेलन, 1 से 15 नवंबर तक व्यापारी, लघु उद्योगी एवं प्रोफेशनल्स सम्मेलन व कालेज स्तरीय स्वदेशी संकल्प सेमीनार, 16 से 30 नवंबर तक स्वदेशी मेला, 1 से 25 दिसंबर तक घर-घर संपर्क, आत्मनिर्भर भारत संकल्प रथ और पदयात्रा का आयोजन होगा। मंडल स्तर पर 15 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच मंडल सम्मेलन, 16 से 30 नवंबर तक महिला एवं युवा सम्मेलन, 1 से 15 दिसंबर तक स्ट्रीट वेंडर, छोटे दुकानदार एवं स्थानीय कारीगर सम्मेलन व संपर्क, 1 से 25 दिसंबर तक घर-घर संपर्क के साथ 25 दिसंबर को अभियान का समापन होगा। पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टण्डन सोनी ने कहा आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, स्वदेशी के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहा है। स्वदेशी संकल्प हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। हम सभी को इस संकल्प को अपने जीवन का हिस्सा बनाना होगा। स्वदेशी संकल्प केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी मातृ भूमि के प्रति हमारा प्रेम और समर्पण है।
