महिला कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी भंग, रजनी वर्मा बनीं प्रदेश महासचिव

कटनी। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अलका लांबा ने मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी एवं सभी जिला अध्यक्षों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है।
प्रदेश इकाई को भंग करने के उपरांत नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें श्रीमती विभा पटेल को पुनः प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। इसी क्रम में कटनी जिला शहर अध्यक्ष श्रीमती रजनी वर्मा को प्रदेश महासचिव के पद पर मनोनीत किया गया है।
श्रीमती वर्मा की नियुक्ति पर कांग्रेसजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है और विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में महिला कांग्रेस संगठन और अधिक सशक्त होगा।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *