दो दिवसीय आकर्षक कार्यक्रमों के बीच होगा रावण दहन, रावण महाराज की वेशभूषा रहेगी आकर्षण का केंद्र

कटनी। श्री बजरंग उत्सव समिति के द्वारा परम्परा अनुसार इस वर्ष भी दशहरा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, संक्षिप्त रामलीला, राम रावण युद्ध संवाद के साथ विशाल रावण दहन किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक अभिषेक ताम्रकार ने बताया कि इस वर्ष समिति द्वारा कार्यक्रम दो दिवसीय आयोजित किया गया है। कार्यक्रम मे रावण सुन्दर वेशभूषा से सुसज्जित आकर्षक रूप में होंगे। समिति के अध्यक्ष आशीष कन्देले, कार्यक्रम अध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, समन्वयक राजय रजक, आशीष गुप्ता, विष्णु साहू है।

रावण प्रभारी वीरेंद्र ताम्रकार, सचिव निखिल सित्रे, कोषाध्यक्ष राहुल सुहाने, उपाध्यक्ष नितिन सित्रे, सौरभ रैकवार, पारस जैन, ओम दुबे, दीपक बिचपुरिया, आयुष पुरवार, सुरेश साहू, विनीत पिपरसानिया, सुनील विश्वकर्मा, अविरल शुक्ला, प्रमोद केशरवानी, अनुराज रजक, चंचल गुप्ता, लकी मिश्रा, दुर्गेश पटेरिया आदि सदस्यों की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कटनी जिले के दशहरा महोत्सव के आयोजन में धर्म प्रेमी जनता से समिति के समस्त सदस्यों ने उपस्थिति के लिए आग्रह किया हैं।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *