ढीमरखेडा पुलिस ने 24 घंटे में नाबालिक बालिका को किया दस्तयाब, ऑपरेशन मुस्कान के तहत मिली सफलता

कटनी। पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनव विश्वकर्मा द्वारा नाबालिक बालक, बालिकाओं की पतासाजी हेतु आदेशित किया गया था। जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया व एसडीओपी स्लीमनाबाद आंकाक्षा चतुर्वेदी के निर्देशन में थाना प्रभारी ढीमरखेडा निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में ढीमरखेड़ा पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिक बालिका को सकुशल दस्तयाब किया है।

पुलिस के मुताबिक 24 सितंबर 25 को थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई की 23 सितंबर 25 को उसकी नाबालिक लडकी घर से सेन्टल बैंक पैसा निकालने को कह कर गई जो वापस नही आई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर नाबालिक लडकी की तलाश शुरू की गई। उसे सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों के सुपूर्द किया गया है।
कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरी. अभिषेक चौबे, सउनि जयपाल सिंह, प्र.आर. सुब्बचन यादव, आर. देवेन्द्र अहिरवार का विशेष योगदान रहा।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *