27 सितम्बर को एसडीएम कार्यालय में की जायेगी तालाबंदी:लोसपा

कटनी। मनु नारला, रमा नारला, कान्हा नारला, मृणाली राव एवं वाणी राव के द्वारा भूमियो में कब्जा किये जाने एवं आम एवं शासकीय रास्ता रोकने का अपराध दर्ज न करने के विरोध में लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के संरक्षक रघु ठाकुर के नेतृत्व में आगामी 27 सितंबर को अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय में ताला बन्दी की जायेगी।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए लोसपा प्रदेश अध्यक्ष विंदेश्वरी पटेल ने बताया कि विगत 2 एवं 8 सितंबर को प्रदर्शन एवं ज्ञापन के बावजूद प्रशासन के द्वारा उचित कार्रवाई न करने के कारण लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी को ताला बन्दी हेतु विबश होना पड़ रहा है।
ज्ञात हो की ग्राम अमाडी तहसील बडवारा प. ह. नं.13 एवं प.ह.न.14 ग्राम बनहरा ख.न.1,2,4,6, एवं 9 वाणी नार्ला व अमाडी करीब 20 एकड़ शासकीय भूमि, कोटवारी भूमि, छोटे झाड़ का जंगल आदि भूमि जिनकी की कीमत करोड़ों रुपए होगी, जिस पर उपरोक्त लोगों के द्वारा कब्जा कर शासन को क्षति पहुंचाई जा रही है। ख.नं.441, 389, 390, 446, 442, 443, 445, 449, 438 कोटवारी भूमि 629 शंकर दाहिया वगैरह की भूमि 382 एवं उपरोक्त का निवास घर जिसे भूत बग्ला कहते हैं में लगभग 3 एकड़ भूमि कब्जे में की हुई है। खसरा नंबर 384 आम रास्ता ढर्रा एवं सिंचाई विभाग की सड़क जो नहर के किनारे खसरा नंबर 447, 446 निस्तार तालाब शासकीय जानवरों के पीने के पानी को कब्जे में लेकर कब्जा किया गया है, जिससे पालतू एवं जंगली जानवर पानी पीने से बन्चित रहते हैं। जिसे तत्काल हटाए जाये, साथ उक्त भूमियों की नाप राजस्व विभाग की विशेष टीम गठित कराई जाये, जो उपरोक्त लोगों के प्रभाव में न आ कर निष्पक्ष रूप से उपरोक्त भूमिया कब्जा मुक्त कराये जाने संबंधी मांग लगातार पार्टी एवं ग्रामीण जनों द्वारा की जा रही है किन्तु उपरोक्त के दबाव के चलते कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। विगत 2 और 8 सितम्बर को कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक व तहसीलदार बडवारा से लगातार सार्वजनिक रास्ता में अवैध लोहे का गेट लगाने, उक्त लोगों के ऊपर अपराध दर्ज करने साथ ही इनके द्वारा कब्जा की गई भूमि कब्जा मुक्त किए जाने की मांग की गई पर उचित कार्रवाई नहीं किये जाने से व्यथित हो कर लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के संरक्षक रघु ठाकुर के ने नेतृत्व में अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय में विरोध स्वरूप तालाबंदी 27 सितंबर को की जाएगी।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *