मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला पंचायत स्तर पर जिला पंचायत सीईओ श्री गेमावत ने की कंट्रोल रूम की स्थापना

Oplus_16777216

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला पंचायत स्तर पर जिला पंचायत सीईओ श्री गेमावत ने की कंट्रोल रूम की स्थापना

कटनी। मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन के 18 सितंबर को विधानसभा क्षेत्र बड़वारा में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के सुचारू क्रियान्वयन हेतु जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत ने जिला पंचायत स्तर पर कंट्रोल रूम की स्थापना की है। जिला पंचायत सीईओ श्री गेमावत ने श्री कमलेश सैनी जिला समन्वयक, (एसबीएम) जिला पंचायत को कंट्रोल रूम का प्रभारी अधिकारी बनाया गया है जिनका मोबाइल नंबर 8770081879 है। कंट्रोल रूम में छः लोकसेवकों की ड्यूटी लगाई गई है, जिन्हें प्रातः 9 बजे से जिला पंचायत कार्यालय में उपस्थित होकर कार्यक्रम समाप्ति तक श्री सैनी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम हेतु संलग्न वाहनों के आगमन एवं प्रस्थान संबंधी जानकारी संकलित कर प्रस्तुत करने हेतु आदेशित किया गया है। जारी आदेश के मुताबिक सौंपे गए दायित्वों के निर्वहन हेतु सर्व श्री मोहम्मद शहजाद डाटा एंट्री ऑपरेटर को जनपद पंचायत बड़वारा, कमल सिंह ठाकुर जिला समन्वयक (आरजीएसए) को जनपद पंचायत बहोरीबंद, धनराज चौधरी जिला समन्वयक को जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा, नरेश राठौर लेखापाल को जनपद पंचायत कटनी, संजय सोंधिया जिला प्रबंधक को जनपद पंचायत रीठी और पंकज नामदेव जिला कार्यक्रम प्रबंधक को जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ आवंटित की गई है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post